दोस्तों आज की यह पोस्ट खास लड़कियों के लिए है। जिंदगी में कभी-कभी ऐसे पल आते हैं जब दिल टूट जाता है, अपने बदल जाते हैं और चेहरे की मुस्कान कहीं खो जाती है। ऐसे समय में शायरी दिल के दर्द को शब्दों में बयां करने का सबसे खूबसूरत तरीका बन जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए हम आपके लिए Sad Shayari for Girls in Hindi का बेहतरीन कलेक्शन लेकर आए हैं। इन शायरियों को आप WhatsApp, Facebook और Instagram पर शेयर कर सकती हैं।
Sad Shayari for Girls
कभी मुझको साथ लेकर,
कभी मेरे साथ चलकर,
वो बदल गया अचानक,
मेरी जिंदगी बदलकर !
चलो अब जाने भी दो,
क्या करोगे दास्तां सुनकर,
खामोशी तुम समझोगे नहीं,
और बयां हमसे होगा नहीं !
वो मुझसे बिछड़कर,
अब तक नहीं रोया,
कोई तो हमदर्द है उसका,
जिसने मेरी याद तक ना आने दी !
किसी को कितना भी प्यार दे दो,
आखिर में उसे थोड़ा कम ही लगता है !
तुमसे मिली तो मुकम्मल सी हुई,
तुमसे बिछड़ी तो दर्द से रूबरू हुई !
उल्फत में अक्सर ऐसा होता है,
आंखें हंसती हैं और दिल रोता है !
वो मेरी हर अल्फाज को,
समझ लिया करता था,
पर मैं उसकी खामोशी,
कभी समझ ना पाई !
लोग दर्द समझने की बात करते हैं,
मगर दर्द बांटने कोई नहीं आता !
दुआ करना दम भी उसी तरह निकले,
जिस तरह तेरे दिल से हम निकले !
नींद भी नीलाम हो जाती है,
बाजार-ए-इश्क में,
किसी को भूलकर सो जाना,
आसान नहीं होता !
Sad Shayari in Hindi for Girls
जिंदगी ने कितना मजबूर कर दिया,
लोग मांगते हैं जिंदगी,
और हमें मौत से भी दूर कर दिया !
रोज ढलती हुई शाम से डर लगता है,
अब मुझे इश्क के अंजाम से डर लगता है !
मोहब्बत कभी झूठी नहीं होती,
झूठे तो वादे और लोग होते हैं !
कहां मिलता है अब कोई समझने वाला,
जो भी मिलता है समझाकर चला जाता है !
तेरे खत, तेरी तस्वीर,
और सूखे हुए फूल,
आज भी मुझे बहुत रुलाते हैं !
कुछ लोग मुझे अपना कहते थे,
सच तो यह है कि,
वो सिर्फ कहा ही करते थे !
दुआ करो जिसे मोहब्बत हो,
उसे उसका प्यार मिल जाए,
अधूरी मोहब्बत बहुत रुलाती है !
जिंदगी तो कट ही जाती है,
बस एक गम उम्र भर रहता है,
कि जिसे चाहा उसे पा ना सके !
ऐ खुदा दिल निकाल दे मेरा,
अब इसे संभाला नहीं जाता !
नींद आने पर सो जाया करो,
रात भर जागने से,
कोई वापस नहीं आता !
Girl Sad Shayari
गुनाह खुद कर बैठे वो,
मुझे गुनाहगार समझकर,
रिश्ता तोड़ गए वो,
मुझे जिम्मेदार समझकर !
पूछा था हाल उन्होंने,
बरसों बाद मेरा,
कुछ गिर गया आंख में कहकर,
हम रो पड़े !
अब शिकवा भी करें तो किससे,
दर्द भी मेरा है,
और दर्द देने वाला भी मेरा !
तुम भी मोहब्बत करके देखो,
समझ जाओगे,
हम मुस्कुराना क्यों भूल गए !
यादों में कभी तुम भी खोए होंगे,
खुली आंखों से कभी रोए होंगे !
हालात ने तोड़ दिया हमें,
कच्चे धागे की तरह,
वरना हमारे वादे भी,
जंजीर हुआ करते थे !
कोई सुलह करा दे,
जिंदगी की उलझनों से,
आज मुस्कुराने का बहुत मन है !
बहुत दर्द होता है,
यह सोचकर कि,
जिसे पाने निकले थे,
उसी में खुद को खो दिया !
सूखे पत्तों की तरह बिखरे हैं हम,
किसी ने समेटा भी तो,
सिर्फ जलाने के लिए !
क्या जरूरत थी दूर जाने की,
पास रहकर भी तो,
तड़पाया जा सकता था !
Girls Sad Shayari in Hindi
हकीकत कुछ और ही होती है,
हर खामोश इंसान पागल नहीं होता !
बर्बाद कर देती है मोहब्बत,
हर मोहब्बत करने वाले को !
वफा सबको मिली दुनिया में,
हमारे सिवा,
हमें जब भी प्यार हुआ,
बेकदरों से हुआ !
लिखना तो यह था,
कि खुश हूं तेरे बिना भी,
मगर आंसू पहले,
कागज पर गिर गए !
प्यार में दर्द नहीं होता,
जहां दर्द मिले,
वहां प्यार नहीं होता !
क्या खूब कहा था तुमने,
मेरी याद तुम्हें बहुत आएगी !
मोहब्बत में क्यों बेवफाई मिलती है,
आज तक यह सवाल अधूरा है !
कम नहीं हैं आंसू मेरी आंखों में,
मगर रोता नहीं,
क्योंकि उनमें तेरी तस्वीर दिखती है !
दिल की किताब में,
तेरा नाम आज भी है,
फर्क सिर्फ इतना है,
अब तू साथ नहीं है !
कुछ रिश्ते किस्मत में नहीं होते,
चाहे उन्हें कितनी ही,
शिद्दत से क्यों ना चाहा जाए !
Conclusion
दिल का दर्द हर किसी को कभी न कभी महसूस होता है, लेकिन उसे शब्दों में बयां करना आसान नहीं होता। Sad Shayari for Girls in Hindi उन भावनाओं को व्यक्त करने का एक खूबसूरत तरीका है जिन्हें अक्सर हम अपने दिल में छुपाकर रखते हैं। उम्मीद है कि इस पोस्ट में दी गई शायरियां आपके जज़्बातों को सही शब्द देने में मदद करेंगी। अपनी पसंदीदा शायरी को WhatsApp, Facebook और Instagram पर शेयर करें और अपने दिल की बात दुनिया तक पहुंचाएं।